फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aap mp bhagwant mann statement over drug trafficking in punjab

सांसद भगवंत मान बोले, पंजाब में गुनाह नहीं है ड्रग ट्रैफिकिंग

Sun, 26 Jun 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Jun 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant mann statement over drug trafficking in punjab
ई-विधानसभा की जानकारी लेने हिमाचल विधानसभा पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पंजाब में आप की सरकार बनने का दावा किया है। कहा कि पंजाब सरकार के लिए ड्रग ट्रैफिकिंग कोई गुनाह नहीं है। शायद यही वजह है कि जिस एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी से पठानकोट हमले के लिए आतंकी पहुंचे, उस एसपी को वहां की सरकार ने ड्रग ट्रैफिकिंग में संलिप्त होने की बात सामने आने के बाद भी बहाल कर दिया।

विज्ञापन


कहा कि पंजाब सरकार नशे का कारोबार करने वालों को संरक्षण दे रही है। दूसरी ओर, पंजाब का सच लोगों के सामने लाने वाली उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों से डर रही है। यही कारण है कि फिल्म को रिलीज होने से पहले रोकने का प्रयास किया और सफल नहीं हुए तो फिल्म को ही बैन कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में पार्टी विधायकों पर हो रहे मुकदमों पर उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि मोदी सरकार केजरीवाल सरकार को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उड़ता पीएम कहकर संबोधित करते हुए विदेश दौरों पर सवाल उठाए। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव अरविंद केजरीवाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम तो आम आदमी हैं, जहां कहेंगे वहीं रह जाएंगे

aap mp bhagwant mann statement over drug trafficking in punjab
मीडिया से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

संसदीय समितियों के पॉश होटलों में रुकने और खाने-पीने पर हो रहे भारी-भरकम खर्च पर भी मान ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया। कहा कि हम तो आम आदमी हैं, जहां कहेंगे वहीं रह जाएंगे। साफ किया कि समितियों के आने-जाने से लेकर रहने खाने तक की व्यवस्था प्रबंध समितियां करती हैं। संसदीय समिति के सदस्य न तो कोई निर्देश देते हैं और न ही इच्छा व्यक्त करते हैं।

हिमाचल में ज्यादा मेहनती लोगों को देंगे जिम्मेदारी
हिमाचल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में एन वक्त पर पीएसी के प्रदेश इकाई भंग करने पर सफाई दी। बोले कि पार्टी छोटे राज्यों पर ज्यादा फोकस कर रही है। पंजाब, गोवा, गुजरात जैसे राज्यों के अलावा हिमाचल भी आप के लिए प्रमुख प्रदेश है। पार्टी ज्यादा आक्रामक और पार्टी की नीति के हिसाब से काम करने वालों को ही आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed