{"_id":"5703da4a4f1c1b222ec810fd","slug":"aap-leader-bhagwant-maan-statement-on-cm-virbhadra-singh-and-prem-kumar-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से अपना बोरिया बिस्तर बांध लें वीरभद्र-धूमल: भगवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल से अपना बोरिया बिस्तर बांध लें वीरभद्र-धूमल: भगवंत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 06 Apr 2016 06:12 AM IST
विज्ञापन
ऊना में आयोजित हिमाचल बदलो रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल और पंजाब में केवल सियासी फिल्म की स्क्रिप्ट बदलती है, उसके नायक वही रहते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद व मशहूर हास्य कलाकार भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल से वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल अपना बोरिया बिस्तर समेट लें। क्योंकि आम आदमी पार्टी 2017 में प्रदेश में सरकार बनाने आ रही है।
विज्ञापन
मान ने कहा कि जैसे दही जमाने के लिए सिर्फ एक चम्मच जाग की जरूरत होती है, उसी तरह आप दिल्ली से जाग लेकर पंजाब में सरकार बनाएगी और पंजाब से हिमाचल को कटोरी भर कर देगी। मंगलवार को ऊना में आयोजित हिमाचल बदलो रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल और पंजाब में केवल सियासी फिल्म की स्क्रिप्ट बदलती है, उसके नायक वही रहते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में वीरभद्र-धूमल तो पंजाब में बादल-अमरिंद्र। जनता को इनके नायक भी बदलने हैं और कहानी भी। आम आदमी पार्टी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्र से लेकर प्रदेश तक राजनीतिक पार्टियों ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बना रखा है। अंग्रेजों ने तो देश को 200 साल गुलाम किया, ये नेता किस्तों में पांच-पांच साल की गुलामी जनता को दे रहे हैं।
विज्ञापन
दस दिन में लौटेगा ऊना का उमेश
भगवंत मान ने मंच से कहा कि सऊदी अरब में फंसे ऊना के पिरथीपुर के उमेश को लेकर छपी मीडिया रिपोर्ट्स को उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर को दिखाया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई गौर नहीं किया। अभी कल ही उमेश का फोन आया कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं रहा।
लेकिन आम आदमी पार्टी उमेश को वापस वतन लाने का भरोसा दिलाती है। दस दिन के भीतर उमेश अपने घर में होगा। अमर उजाला ने इस मामले को सर्वप्रथम अपने सभी संस्करणों में प्रकाशित किया था।