फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   aap himachal, Education Minister Manish Sisodia and Punjab cm Bhagwant Mann gave second guarantee in Una

AAP Himachal: ऊना में भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने किया स्वास्थ्य और शहीद सम्मान राशि की गारंटी का एलान

Thu, 25 Aug 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 06:49 PM IST
सार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऊना में स्वास्थ्य और शहीद सम्मान राशि गारंटी देने का एलान किया। 

विज्ञापन
aap himachal, Education Minister Manish Sisodia and Punjab cm Bhagwant Mann gave second guarantee in Una
ऊना में भगवंत मान और मनीष सिसोदिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए फ्री शिक्षा के बाद अब मुफ्त इलाज और शहादत पर आश्रितों को एक करोड़ रुपये सम्मान राशि देने की गारंटी दी है। ऊना के घालूवाल में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि आप के सत्ता में आने पर दिल्ली की तरह हिमाचल के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। सभी दवाई, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त होंगे। दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा। नए सरकारी अस्पताल भी खोले जाएंगे। अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। सड़क हादसे में घायल मरीजों को पूरे हिमाचल में निजी व सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।  सिसोदिया ने कहा कि भारतीय सेना और हिमाचल पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये कोई वायदे नहीं, बल्कि गारंटी है। दिल्ली और पंजाब में गारंटी पूरी हुई है, अब हिमाचल की बारी है। सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस और भाजपा की सरकार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुईं हैं। हिमाचल में सुविधाएं न देकर भाजपा और कांग्रेस ने जनता को दिल्ली और चंडीगढ़ में इलाज करवाने को मजबूर कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि पीएम मोदी ने यह कहकर आप पर निशाना साधा है कि हम मुफ्त की रेवड़ी बांट रहे हैं, लेकिन मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि हर खाते में 15 लाख रुपये का वह पापड़ कहां है जो उन्होंने बेचा।

विज्ञापन



मैंने बेईमानी नहीं की: मनीष सिसोदिया
 मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछली बार हिमाचल की जनता को शिक्षा की गारंटी दी। जिससे जनता में इतना जोश आया कि भाजपा की केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी से डर गई। दो दिन बाद ही मेरे घर पर सीबीआई की रेड डाली गई। जिसमें सीबीआई को मेरे यहां कुछ नहीं मिला। मैंने बेईमानी नहीं की, मैं ऐसे केसों और रेड से डरने वाला नहीं हूं। जब सीबीआई को कुछ नहीं मिला तो मैसेज दिया गया कि आप अपने विधायकों को तोड़कर ले आओ। आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दूंगा। नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। मेने कहा कि मर जाऊंगा, सारी उम्र जेल में बिता दूंगा लेकिन किसी भी कीमत पर गद्दारी नहीं करुंगा। मैं कट्टर देश भक्त हूं, गद्दारी कर नहीं सकता। आम आदमी पार्टी को मिल रहे देश भर में समर्थन से भाजपा डरी हुई है। डरा धमकाकर सरकार को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा का यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। 
विज्ञापन




कांग्रेस-भाजपा सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को बाजार बनाकर रख दिया: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के राज में प्राइवेट अस्पतालों को मेडिकल का बाजार बनाकर दिया गया। सरकार अस्पतालों में इलाज बंद किया गया। वहां न तो डॉक्टर मिलते हैं और न ही दवाइयां मिलतीं। जिससे लोग जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाते हैं। जहां मजबूरन हजारों और लाखों रुपए में इलाज करवाना के लिए लोग मजबूर हैं। भाजपा और कांग्रेस 70 सालों के राज में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

सीरियल किलर की तरह पीछे पड़ जाते हैं भाजपाई, अनुराग किंगपिन : सिसोदिया

 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। ये लोग सीरियल किलर की तरह पीछे पड़ जाते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर किंगपिन हैं। भाजपा का काम सरकारें गिराना और ईडी से डराना रह गया है।  सिसोदिया  ऊना के घालूवाल में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि केंद्र, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में सरकार चलाने का मौका मिला है। दूसरे राज्य की चुनी हुई सरकारों को गिराने के बजाय अच्छा है कि अच्छे स्कूल व अस्पताल बनाकर जनता को दें। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके घर बिन बुलाए मेहमान सीबीआई वाले आए थे।

जांच में उन्हें एक पैसे की बेईमानी का सबूत नहीं मिला। उन्हें फर्जी एफआईआर से नहीं डरा पाए तो विशेष मैसेंजर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का प्रलोभन देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ने को कहा गया। केजरीवाल का साथ छोड़ने, पार्टी तोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सब केस खत्म होने की बात कही गई। उन्होंने दो टूक कहा कि वह किसी भी हालत में गद्दारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी की रेड 75 साल में स्कूल व अस्पताल न बनवा पाने वालों के घरों पर करवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed