{"_id":"630cc673e7bcea29a4281578","slug":"aap-himachal-bhagwant-mann-and-manish-sisodia-will-come-to-palampur-on-august-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP Himachal: पालमपुर में 31 अगस्त को आएंगे भगवंत मान और मनीष सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Himachal: पालमपुर में 31 अगस्त को आएंगे भगवंत मान और मनीष सिसोदिया
Mon, 29 Aug 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Aug 2022 08:25 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि चौथी बड़ी गारंटी प्रदेश की महिलाओं के लिए होगी। यह कार्यक्रम पालमपुर के बुधामल कैसल में होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। शिमला और ऊना के बाद अब दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान 31 अगस्त को पालमपुर आ रहे हैं। वह हिमाचल की जनता को चौथी गारंटी देंगे। इससे पहले ये नेता शिमला और ऊना में कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि चौथी बड़ी गारंटी प्रदेश की महिलाओं के लिए होगी। यह कार्यक्रम पालमपुर के बुधामल कैसल में होगा। पार्टी की गारंटी भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्र जैसी नहीं होगी, जिन्हें पांच साल तक पूरा न किया जा सके। गारंटी में महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात होगी।
विज्ञापन
पार्टी ने पहली गारंटी शिक्षा की दी है। प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को अच्छी और निशुल्क शिक्षा देने की बात कही गई है। दूसरी गारंटी निशुल्क उपचार, तीसरी शहीदों के परिजनों को एक करोड़ सम्मान राशि देने की गारंटी दी गई है। चौथी गारंटी मनीष सिसोदिया और भगवंत मान 31 अगस्त को पालमपुर में देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। लोगों को 300 यूनिट बिजली निशुल्क की गई है। पंजाब में भी सरकार ने पांच महीने में जनता को दी गारंटी पूरी की है। अब आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी सरकार बनने पर सभी गारंटी को पूरा करेगी।
विज्ञापन
तीज के मौके पर महिलाओं के लिए होगी तोहफे की घोषणा
आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल शर्मा ने कहा कि तीज के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा होगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 31 अगस्त को पालमपुर में महिलाओं को चौथी गारंटी देने जा रहे हैं। निर्मल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है। अब हिमाचल की जनता आप संयोजक केजरीवाल से उम्मीद लगाए हुए है। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि हिमाचल की महिलाएं परिवारवाद पार्टी को नहीं, बल्कि विकासवाद का समर्थन करेंगी। भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं के हितों के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन