फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aap did not accepted rajan sushant resignation.

आप में ही रहेंगे सुशांत, इस्तीफा नामंजूर

Wed, 03 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
aap did not accepted rajan sushant resignation.

आम आदमी पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी ने पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। डा. सुशांत हिमाचल में पार्टी के संयोजक पद पर बने रहेंगे। ई-मेल से डा. सुशांत को इस्तीफा नामंजूर करने की सूचना दी गई। पार्टी ने पूर्व सांसद में विश्वास जताते हुए उन्हें हिमाचल में पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उधर, डा. सुशांत ने भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं है। वह आम आदमी पार्टी में रहकर ही प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। प्रदेश संयोजक के तौर पर जो जिम्मेवारी पार्टी ने उनको दे रखी है, उसे ईमानदारी से निभाते आ रहे हैं। आगे भी पार्टी को और सुदृढ़ करने का प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन


डा. सुशांत ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा-कांग्रेस की नूरा कुश्ती से तंग हो चुकी है। जो सरकार प्रदेश वासियों को स्वच्छ जल तक उपलब्ध नहीं करवा सकती, उससे अन्य मूलभूत विकास की उम्मीद क्या की जा सकती है। आज प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अपने भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए सरकार से सौदे कर रहे हैं। बुनियादी विकास में जहां 2013 में प्रदेश का स्थान तीसरा था, 2015 में प्रदेश 19वें स्थान पर है। आप नेता ध्यान सिंह पथिक ने बताया कि डा. राजन सुशांत 5 फरवरी को नाहन और पावंटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


6 फरवरी को नालागढ़ और बद्दी में बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से कैसे चलाया जाए, इसको लेकर बैठकों में रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed