फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party Rally Mandi: arvind Kejriwal and Mann will demonstrate power in an open jeep

मंडी में आम आदमी पार्टी की रैली: खुली जीप में शक्ति प्रदर्शन करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

Sat, 26 Mar 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 08:10 PM IST
सार

राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुली जीप में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रैली विक्टोरिया से आईटीआई चौक तक निकलेगी। बाद में पड्डल में जनसभा होगी। पूरा कार्यक्रम चार घंटे का होगा। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Rally Mandi: arvind Kejriwal and Mann will demonstrate power in an open jeep
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी से अपने हिमाचल अभियान की शुरुआत कर रही आम आदमी पार्टी छह अप्रैल को चुनावी हुंकार भरने के लिए तैयार है। रैली की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुली जीप में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रैली विक्टोरिया से आईटीआई चौक तक निकलेगी। बाद में पड्डल में जनसभा होगी। पूरा कार्यक्रम चार घंटे का होगा।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर से पचास हजार से अधिक आप समर्थकों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 200-200 वालंटियर रैली में पहुंचेंगे। रैली के लिए होर्डिंग्स, पंफ्लेट और पोस्टर सहित अन्य सामग्री मंडी में पहुंचने लगी है। रैली का कार्यभार देखने वाली टीम रविवार या सोमवार को मंडी पहुंचेगी। स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह और उपाध्यक्ष हरदेव सिंह ने कहा कि रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


आप में शामिल नेताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्य
दिल्ली में कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए युवा नेताओं को हर हलके से कार्यकर्ताओं को लाकर भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। उधर, सक्रिय आप नेता अब संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। मंडल के बाद जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरी मंच पर पहले दिन 2500 लोगों ने ली सदस्यता
आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेरी मंच पर खुला सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता, उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने करीब 2500 लोगों को आम आदमी की सदस्यता दिलाई। लोगों को पार्टी की विचारधारा और कार्यों के बारे में बताया गया। अभियान में गुलाब चौहान, अभिषेक, घनश्याम, कीर्ति घोष, अजय ठाकुर, देवेंद्र कुमार, बलवंत सोनी, हेमराज शर्मा और मयंक शर्मा ने दिनभर लोगों का पंजीकरण किया। सभी को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाई गई और एक कैलेंडर दिया गया।

आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता देख बौखलाई भाजपा : गौरव

आम आदमी पार्टी ने सोलन में भाजपा युवा मोर्चा के नेता के बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता देख भाजपा बौखला गई है। युवा नेता अपने केंद्रीय आकाओं की संकीर्ण मानसिकता के प्रभाव से ग्रसित लगते हैं, जिसके चलते वग समाज को धर्म के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। केजरीवाल ने विधानसभा में क्या गलत कहा कि कश्मीर फाइल्स को यू ट्यूब पर डाल देना चाहिए, ताकि सब निशुल्क देख सकें। भाजपा इस पर ओछी राजनीति कर रही है और धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है।  शर्मा ने कहा कि पार्टी पूरी तरह कश्मीरी पंडितों के साथ खड़ी है और उनका दर्द भली-भांति जानती है। उधर, आप कार्यालय में नवनियुक्त सह प्रभारी सरदार कुलवंत सिंह का स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed