{"_id":"62af4eacf8528c2f843a427c","slug":"aam-aadmi-party-pradesh-adhyaksh-surjit-thakur-press-conference-on-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Aadmi Party: प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत बोले- केंद्र की अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व युवाओं से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Aadmi Party: प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत बोले- केंद्र की अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व युवाओं से खिलवाड़
Sun, 19 Jun 2022 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:59 PM IST
सार
आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए अग्निपथ योजना लाई है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ और युवाओं से धोखा है। मोदी सरकार देश का कोयला, एलआईसी, बैंक, सड़कें, बिजली, एयरपोर्ट, बंदरगाह के बाद अब सेना का निजीकरण करने जा रही है। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लाई है। आम आदमी पार्टी सोमवार को इस योजना के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि इस योजना से देशभर का युवा आक्रोशित होकर हिंसक हो गया है। राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। युवा सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता है। केंद्र सरकार ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना ठीक उसी प्रकार की है, जैसे कृषि कानून योजना थी। किसानों के भारी विरोध के बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। ठीक उसी तरह से केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए अग्निपथ योजना लाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तब तक इस योजना का विरोध करती रहेगी, जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, सेना का अपमान मत करो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में देश के युवाओं और सेना का अपमान न करने की बात कही है। अग्निपथ योजना को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।