फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aakriti heer the youngest to reach mount alps

एल्पस फतह करके आकृति ने बनाया रिकॉर्ड

Sat, 26 Jul 2014 03:27 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Aakriti heer the youngest to reach mount alps

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बेटी के साहस और जज्बे ने देश का मान बढ़ाया है। 20 वर्ष की उम्र में यूरोप की सबसे ऊंची और दुनिया की दूसरे नंबर की एल्पस चोटी को फतह कर न सिर्फ पहली, बल्कि देश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही भी बन गई हैं। नूरपुर के सुल्याली पंचायत की आकृति हीर ने यह कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन


भारतीय समय के अनुसार वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आकृति ले एल्पस चोटी पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने सेटेलाइट से इसकी सूचना परिजनों को दी। आकृति की इस कामयाबी पर उनके पैतृक गांव सुल्याली में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


19 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आकृति समेत चार सदस्यीय दल को राष्ट्रीय ध्वज देकर दिल्ली से इस मिशन के लिए रवाना किया था। छह दिन के कड़े संघर्ष के बाद आकृति और उनके साथियों ने एल्पस चोटी पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटने पर होगा भव्य स्वागत

Aakriti heer the youngest to reach mount alps

यह खबर मिलते ही शुक्रवार को आकृति के पिता कृष्ण हीर, माता सरबजीत कौर और दादी स्वर्ण कौर को बधाइयों का तांता लग गया। पिता कृष्ण सिंह हीर ने बताया कि वह बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

29 जुलाई को आकृति घर लौट रही हैं। कंडवाल में गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। उधर, विधायक अजय महाजन, नूरपुर नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा महाजन, पूर्व अध्यक्ष राकेश महाजन, एसडीएम और डीएसपी, जिला पार्षद अशोक शर्मा आदि ने आकृति हीर और उनके पिता को बधाई दी है।

गंगोत्री फतह कर चुकी हैं आकृति

Aakriti heer the youngest to reach mount alps

इससे पहले आकृति हीर उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में करीब 16 हजार फीट ऊंची गंगोत्री चोटी को भी फतह कर चुकी हैं। इसके लिए उन्हें एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम महिला पर्वतारोही बिछेंद्री पाल सम्मानित भी कर चुकी हैं।

वर्तमान में आकृति पठानकोट (पंजाब) के एक निजी संस्थान से बीसीए कर रही हैं। उन्होंने अपनी दसवीं तक पढ़ाई सुल्याली गांव के विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्याली से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed