आधारकार्ड के नाम पर हो रही है ऐसी ठगी, रहें अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधारकार्ड लिंक करवाने के नाम पर बड़ी ठगी हो रही है। शातिरों ने अब लोगों की कमाई उड़ाने का ये नया तरीका निकाला है। हिमाचल के जिला चंबा में इसका नया मामला सामने आया है। यहां आधारकार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने के नाम पर एक शख्स को 50 हजार का चूना लग गया। जब तक इस शख्स को ठगी का पता चलता उसके खाते से 50 हजार रुपए गायब हो चुके थे।
पुलिस के अनुसार किशन निवासी करियुणी (पांगी) ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। किशन का कहना है कि 19 जनवरी को उसे फोन आया था कि उसके बैंक खाते के साथ आधार नंबर लिंक नहीं हुआ है। यदि उसने आधार नंबर लिंक नहीं करवाया तो उसका खाता बंद हो जाएगा। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया।
ऐसे बनाया ठगी का शिकार
इस पर किशन ने अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी फोन के माध्यम से फोन करने वाले को दे दी। साथ ही एटीएम कार्ड नंबर और पिन नंबर भी उस शख्स को बता दिया। बाद में जब किशन अपने खाते से पैसे निकालने के लिए गया तो उसके खाते में 50 हजार रुपए कम थे।
उसने जब बैंक प्रबंधन से इस बारे जानकारी मांगी तो बैंक प्रबंधन ने बताया कि उसके खाते से 50 हजार रुपए की शॉपिंग की गई है। उसके खाते में कुल 70 हजार थे जिनमें से 50 हजार कम थे। किशन को पूरी ठगी समझ में आई और पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरतें ये सावधानी
--किसी भी अंजान शख्स को बैंक खाते की जानकारी न दें।
--फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने एटीएम नंबर न बताएं।
--बैंक कभी ग्राहक को कॉल नहीं करते, ऐसे फोन पर ध्यान न दें।
--खुद बैंक में जाकर अपना आधार नंबर बैंक खाते से लिंक करवाएं।
--घर बैठकर ऑनलाइन भी लिंकेज करवा सकते हैं।