{"_id":"6890c054885abbefc4004332","slug":"a-youth-arrested-with-chitta-in-lakkar-bazar-shimla-news-c-19-sml1001-578908-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लक्कड़ बाजार में चिट्टे \nके साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लक्कड़ बाजार में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम ने दबोचा आरोपी
ईदगाह कॉलोनी में रहता है मोहम्मद शोएब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लक्कड़ बाजार में स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को 11.900 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद शोएब (26) निवासी ईदगाह कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्पेशल की टीम रविवार शाम के समय लक्कड़ बाजार बस स्टॉपेज के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद शोएब को टैक्सी यूनियन कार्यालय के पास पूछताछ के लिए रोका। युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक पुड़िया में 11.900 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर उसे थाना सदर के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कहां से नशा लेकर आया था। इससे पहले भी पुलिस की टीम एक दिन पहले ही मज्याट और कोटखाई में चार आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। लक्कड़ बाजार में युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है।