{"_id":"60deec5e8ebc3ec20120299f","slug":"a-young-man-going-home-was-attacked-with-a-sharp-weapon-seven-stitches-on-his-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर: घर लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, सिर में लगे सात टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर: घर लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, सिर में लगे सात टांके
Fri, 02 Jul 2021 04:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:07 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार रात को घर जाते द्रमण के रहने वाले पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवक पर तेजधार हथियार से हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के द्रमण में गुरुवार रात गाड़ी और सफेद रंग के बुलेट में आए कुछ अज्ञात लोगों ने घर लौट रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल के सिर में सिविल अस्पताल शाहपुर में नौ टांके लगे हैं। पीड़ित ने रात को ही पुलिस को शिकायत दे दी थी। शुक्रवार को घायल का धर्मशाला में मेडिकल भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात को घर जाते द्रमण के रहने वाले पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस झगड़े का पता लगते ही आसपास के लोगों ने हमलावरों को मौके से भगाया और घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया। घाव गहरा होने के कारण पंकज के सिर में सात टांके लगे हैं। घायल ने रात को ही चार लोगों के खिलाफ थाना शाहपुर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
सभी हमलावर शाहपुर के ही बताए जा रहे हैं। हमले की पुष्टि करते हुए एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घायल का धर्मशाला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के कारवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिर भी इस तरह की घटना समाज में बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन