फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A worm was found in the peas and paneer in HPU hostel.

Shimla News: एचपीयू के हॉस्टल के मटर-पनीर में निकला कीड़ा

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A worm was found in the peas and paneer in HPU hostel.
विवि के वाईएसपी छात्रावास का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के वाईएसपी हॉस्टल में स्पेशल खाने का दिन छात्रों के लिए किसी भयानक अनुभव में बदल गया। एक छात्र की खाने की प्लेट में कीड़ा मिला है।
छात्राओं के मुताबिक यह कीड़ा उड़ने वाली प्रजाति का है। छात्र ने जब मटर-पनीर में कीड़ा देखा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई (मन खराब होना)। हालांकि उस समय तक अधिकांश छात्र भोजन कर चुके थे। इस घटना ने न केवल हॉस्टल मेस की स्वच्छता पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की हदें भी उजागर कर दी हैं। छात्र संगठन एसएफआई की वाईएसपी हॉस्टल कमेटी ने इस पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



एसएफआई हॉस्टल कमेटी के अध्यक्ष धनराज और सचिव मनमोहन ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा छात्र आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होंगे। उन्होंने बताया कि मेस की रसोई, स्टोर रूम और जहां भोजन परोसे हैं की हालत दयनीय है। दीवारों पर गंदगी है और जाले लगे हुए हैं तथा खिड़कियां टूटी हुई हैं। छात्रों ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय लाखों रुपये हॉस्टल सुधार और रखरखाव पर खर्च करने का दावा करता है, तो फिर छात्रों को ऐसी अस्वच्छ और असुरक्षित परिस्थितियों में क्यों रहना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब खाने में कीड़ा मिला है पहले भी कई छात्रों ने इस तरह की शिकायतें कीं हैं। विवि प्रशासन ने हर बार जांच का आश्वासन देकर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की कर रहे हैं जांच
आमतौर पर इस तरह के मामले नहीं आते हैं। यदि ऐसी कोई शिकायत है तो इसकी जांच की जा रही है। वह खुद छात्रों को परोसे जा रहे खाने की जांच कर रहे हैं।
-आरएल जिंटा, चीफ वार्डन, हिमाचल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article