Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A truck loaded with cement fell into a ditch, driver injured

Shimla News: सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with cement fell into a ditch, driver injured
शोघी (शिमला)। शोघी में सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे का है। सीमेंट से भरा ट्रक दाड़लाघाट से कैथलीघाट की ओर जा रहा था। ट्रक शोघी के सोनू बंगला के पास पहुंचा तो चालक किसी कारणवश वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से करीब 50 फुट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक आदित्य निवासी धामी को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी है। ट्रक को नुकसान पहुंचने के साथ ही लाखों की सीमेंट की बोरियां भी खराब हुईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article