फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a truck full of apples rolled on Shoghi-Mehli bypass, three injured including the driver

शोघी-मैहली बाईपास पर सेब से भरा ट्राला लुढ़का, चालक समेत तीन घायल

Fri, 24 Sep 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Sep 2021 09:00 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि ब्यूलिया क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़का था। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें लाखों रुपये का सेब भी बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
a truck full of apples rolled on Shoghi-Mehli bypass, three injured including the driver
शोघी-मैहली बाईपास पर सेब से भरा ट्राला लुढ़का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के शोघी-मैहली बाईपास पर सेब से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा लुढ़का। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अजीज (30) पुत्र इलियास, तलीम खान (30) और मुमताज (17) वीपीओ कोट, तहसील हथनी जिला पलवन हरियाणा निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि ब्यूलिया क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़का था। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें लाखों रुपये का सेब भी बर्बाद हो गया। ट्राला में ढली से कर्नाटक के लिए सेब की साढ़े 650 पेटियां लदी थीं। इस बीच ब्यूलिया के पास हादसा पेश आया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


रिच मांउट के पास डंगा धंसा
राजधानी में भारी बारिश से रिज माउंट के पास डंगा ढह गया। इस वजह से जोधा निवास और जाखू की तरफ जाने वाले गाड़ियों की आवाजाही कुछ प्रभावित रही। इस रोड पर र्वीआईपी मूवमेंट अधिक होने से सड़क पर गिरे पत्थरों को मशीन की मदद से हटाया गया। इसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डंगे को फिर से बनाने के लिए पंद्रह से 20 दिन का वक्त लगेगा। बारिश के बीच देर रात करीब ग्यारह बजे जोधा निवास-शिल्ली चौक को जाने वाले संपर्क मार्ग का डंगा रिच माउंट से नीचे ढह गया जिससे निचली वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। लोनिवि एक्सईएन प्रवीन वर्मा ने बताया कि शनिवार से डंगा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डंगा करीब 25 मीटर ढहा है। दो हफ्ते में इसे दोबारा तैयार करने का लक्ष्य रखा है। जोधा निवास और जाखू के लिए वैकल्पिक रूट से वाहनों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed