फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A trolley hit a 22-year-old youth in Bharwain, he died on the spot

Una: भरवाईं में ट्राले ने 22 साल के युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 14 Nov 2024 12:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 12:26 PM IST
सार

अस्पताल में मृतक के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है जिस ट्राले ने युवक को टककर मारी है वह ढलियारा से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
A trolley hit a 22-year-old youth in Bharwain, he died on the spot
पुलिस ने दर्ज किए बयान। - फोटो : संवाद

विस्तार

चिंतपूर्णी थाना से कुछ ही दूरी पर यात्री भवन के नजदीक गुरुवार सुबह एक हादसा पेश आया है, जिसमें एक ट्राला चालक सड़क पर जा रहे 22 साल के युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। ट्राले की टक्कर से घायल हुए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। मृतक की पहचान विक्की पुत्र हरिलालदास सहरसा बिहार के रूप में हुई है और चिंतपूर्णी में ही दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था।

विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोरस्टमार्टम ऊना के लिए भेजा। वंही ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि हादसा सुबह 7:00 बजे के करीब हुआ। ट्राला चालक युवक को टककर मारकर फरार हुआ। कहा कि ट्राले को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में मृतक के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है जिस ट्राले ने युवक को टककर मारी है वह ढलियारा से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed