{"_id":"e76aba02f09a5516e0e75a38978359ee","slug":"a-shopkeeper-caught-red-handed-selling-goods-without-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगे हाथ पकड़ा गया टैक्स चोरी करने वाला व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगे हाथ पकड़ा गया टैक्स चोरी करने वाला व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारादेवी में एक निजी कार की तलाशी के दौरान आबकारी एंव कराधान महकमे ने व्यापारी से कच्चे बिल पकड़े। दूसरे राज्यों से बिना बिल का सामान लाया था। कच्चे बिल की जांच करने पर पाया कि व्यापारी ने 4 लाख 18 हजार का इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचा है।
विज्ञापन
इस व्यापारी का कोई पंजीकरण भी नहीं है और न ही इसने टिन नंबर ले रखा है। आरोपी पर 1 लाख 15 हजार का जुर्माना लगाया गया। मौके पर ही व्यापारी ने जुर्माने का भुगतान भी कर दिया। ऊपरी शिमला में इन दिनों विभिन्न जगहों पर मेले चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते बाहरी राज्यों से अधिकांश व्यापारी बिना बिल के सामान ला रहे हैं। टैक्स चोरी के अंदेशे के चलते महकमे की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ईटीओ प्रीतपाल सिंह और इंस्पेक्टर कमल कुमार तारादेवी के पास नाका लगाए हुए थे।
विज्ञापन
चैकिंग के दौरान मिले बिल
सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक निजी कार से कच्चे बिलों की रसीद बुक मिली। जब उसे जांचा गया तो सब हैरत में पड़ गए। व्यापारी ने अलग अलग दुकानदारों को इलेक्ट्रॉनिक आइटमें बेच रखी थी। किसको कितने में बेचा यह पूरा विवरण उसमें मौजूद था।
इसके बारे में जब व्यापारी से पक्के बिल मांगे गए तो उसने माना कि उसने टैक्स चोरी की है। लिहाजा उसने जुर्माने के तौर पर टैक्स वसूल कर लिया गया। पुष्टि सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त सतीश शर्मा ने की है।