फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A scuffle broke out between BJP workers and police when Kharge's effigy was burned.

Shimla News: खरगे का पुतला जलाने पर भाजपाइयों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between BJP workers and police when Kharge's effigy was burned.
डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की नारेबाजी, पानी बौछारकर पुतला जलाने की कोशिश कर दी नाकाम
विज्ञापन

भाजपा ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की टिप्पणी का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला जलाने का प्रयास किया। इसे रोकने के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई।
पुलिस ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर पुतले पर पानी की बौछार कर इसे जलाने की कोशिश नाकाम कर दी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर बड़ी राजनीतिक भूल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा शैली लगातार मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, शिमला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, रवि मेहता, जिला महामंत्री राजेंद्र झीना, गणेश दत्त, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, जिला मीडिया विभाग प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गुरमीत सिंह, गौरव शर्मा, मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर और गौरव कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं : डॉ. सिकंदर
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत माता-पिता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग भारतीय संस्कृति, संस्कारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। भाजपा ऐसी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा उनका सम्मान करती है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी के परिवार का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस कभी संविधान तो कभी वोट चोरी के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article