फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A scooter parked near Masiyana Ghat suddenly caught fire and was burnt to ashes

Hamirpur: मासियाना घाट के पास खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, जलकर राख

Thu, 30 Jan 2025 03:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2025 03:26 PM IST
सार

 हमीरपुर के मासियाना घाट के पास  एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
A scooter parked near Masiyana Ghat suddenly caught fire and was burnt to ashes
खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मासियाना घाट के पास  एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा बीपीओ मासियाना स्कूटर पर मासियाना घाट के पास लखमन सिद्ध गया हुआ था, जोकि तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पार्क करने के बाद पांच मिनट में ही स्कूटर में अचानक आग लग गई। इसके बाद यहां कार्य कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर स्कूटर में लगी आग को बुझाया।

विज्ञापन



 वहीं शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने बताया कि जब वह स्कूटर को पार्क करके सीढ़ियां चढ़ने लगा तो पांच मिनट के बाद स्कूटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से स्कूटर पूरी तरह से जल चुका है । उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कंपनी में दर्ज करवा दी है । उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद ओला कंपनी ने स्कूटर को ले गए है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed