{"_id":"679b1ffe55e044555905334b","slug":"a-scooter-parked-near-masiyana-ghat-suddenly-caught-fire-and-was-burnt-to-ashes-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मासियाना घाट के पास खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मासियाना घाट के पास खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, जलकर राख
Thu, 30 Jan 2025 03:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:26 PM IST
सार
हमीरपुर के मासियाना घाट के पास एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग,
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मासियाना घाट के पास एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा बीपीओ मासियाना स्कूटर पर मासियाना घाट के पास लखमन सिद्ध गया हुआ था, जोकि तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पार्क करने के बाद पांच मिनट में ही स्कूटर में अचानक आग लग गई। इसके बाद यहां कार्य कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर स्कूटर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
वहीं शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने बताया कि जब वह स्कूटर को पार्क करके सीढ़ियां चढ़ने लगा तो पांच मिनट के बाद स्कूटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से स्कूटर पूरी तरह से जल चुका है । उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कंपनी में दर्ज करवा दी है । उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद ओला कंपनी ने स्कूटर को ले गए है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन