फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A private bus overturned in the middle of the road Bhanjradu chamba after going out of control, narrowly escap

Himachal: स्टार्ट नहीं हुई तो सवारियों से लगवाया धक्का, ब्रेक नहीं लगने पर पलटी बस; खाई में गिरने से बची

Wed, 05 Mar 2025 05:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

 चंबा जिले में भंजराडू से नगरोटा वाया टांडा होकर जाने वाली बस का ब्रेक न लगने से भंजराडू बस स्टैंड के पास सड़क पर ही पलट गई।

विज्ञापन
A private bus overturned in the middle of the road Bhanjradu chamba after going out of control, narrowly escap
सड़क पर पलट गई निजी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भंजराडू से नगरोटा वाया टांडा होकर जाने वाली बस का ब्रेक न लगने से भंजराडू बस स्टैंड के पास सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि बस के अंदर चालक के अलावा अन्य कोई भी सवार नहीं था। इसके चलते कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बुधवार को सुबह 8:00 बजे जब चालक बस को नगरोटा ले जाने के लिए स्टार्ट करने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। सोचा ठंड के कारण बस स्टार्ट नहीं हो रही है तो उसने वहां खड़ी सवारियों को बस को धक्का लगाने के लिए कहा। जैसे ही सवारियों ने बस को धक्का मारकर 50 मीटर दूर उतराई तक पहुंचाया तो बस चालक ने बस को रोकने के लिए ब्रेक लगाया लेकिन ब्रेक नहीं लगा। ऐन मौके पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोकने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया।

विज्ञापन



पहाड़ी से टकराकर बस सड़क पर ही पलट गई। जिन सवारियों ने बस में सवार होकर नगरोटा जाना था, वे अभी बस में नहीं बैठी थीं। इसके चलते सवारियों की जान बच गई। इतना ही नहीं, यदि बस सड़क से नीचे खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में बस को क्षति पहुंची है। हादसे में चालक भी सुरक्षित है। कोई राहगीर या वाहन भी बस की चपेट में नहीं आया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक और माैके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। इसकी पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed