Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A plan will be made to save the springs from drying up

Shimla News: झरनों को सूखने से बचाने के लिए बनेगी योजना

Mon, 23 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
A plan will be made to save the springs from drying up
कुफरी में जलवायु परिवर्तन और जल संकट पर चिंतन कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

देशभर से 27 वन अधिकारी ले रहे हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान की जल संरक्षण के लिए स्प्रिंग शेड प्रबंधन और सतत जल प्रबंधन पर पांच दिवसीय कार्यशाला सोमवार को कुफरी में शुरू हो गई।

कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न जल संकट से निपटने के लिए वन अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है। देशभर से 27 वन अधिकारी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की महानिदेशक कंचन देवी ने किया। यह आयोजन कुफरी के एक होटल में हो रहा है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में झरनों के प्रबंधन की तकनीकों को बढ़ावा देना और अधिकारियों को इनसे परिचित करवाना है।
विज्ञापन

पहले दिन जल प्रबंधन के पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के मेल पर चर्चा हुई। प्रदेश की संस्कृति और जल संरक्षण के पारंपरिक तरीकों से भी अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। झरनों का पहाड़ी क्षेत्रों में जल संसाधन और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। हिमालयी क्षेत्रों में यह झरने जीवन रेखा के रूप में काम करते हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इनका अस्तित्व खतरे में है। स्प्रिंग शेड प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य झरनों के जलग्रहण क्षेत्रों का संरक्षण और सही प्रबंधन करना है। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमालयी झरनों के लिए एक व्यवस्थित सर्वेक्षण, उनका वर्गीकरण और पुनर्जीवित करने के लिए योजनाबद्ध कार्य की जरूरत हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राकृतिक आपदाओं से सूख रहे झरने : कंचन
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की महानिदेशक कंचन देवी ने पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के कारण झरने सूख रहे हैं। इससे जल संकट गहरा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को इन तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें अपने क्षेत्रों में लागू करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article