फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A person sleeping on the bed in Marhol village of Ghumarwin was bitten by a snake died

Snake Bite: घुमारवीं के मरहोल गांव में बिस्तर पर सो रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, एम्स ले जाते हुए मौत

Mon, 08 Jul 2024 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के मरहोल गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। बता दें कि काफी समय तक व्यक्ति को पता ही नहीं चला कि उसे सांप ने काट लिया।

विज्ञापन
A person sleeping on the bed in Marhol village of Ghumarwin was bitten by a snake died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल घुमारवीं के मरहोल गांव में बिस्तर पर सो रहे व्यक्ति को सांप ने काट लिया। सांप के काटने का पता काफी समय तक नहीं चला। इसका अंदेशा तब हुआ जब व्यक्ति को सांस लेने पर दिक्कत हुई और सांप कमरे में दिखाई दिया। बाद में एम्स ले जाते हुए व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक श्यामलाल (40) पुत्र ठाकुरदास निवासी गांव मरहोल डाकघर टकरेड़ा तहसील घुमारवीं के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि अपने कमरे में सो रहा श्यामलाल सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उठा। उसे हल्के पेट में दर्द के साथ चक्कर आने लगे। उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए। चिकित्सकों ने श्यामलाल को दवा देकर घर भेज दिया। घर पहुंच कर श्यामलाल की तबीयत दोबारा खराब हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान परिजनों को कमरे में सांप भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


श्यामलाल को सांप के काटे जाने का शक हुआ। इसके बाद परिजन दोबारा घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां नाजुक को हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed