फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person enter his lover name in panchayat register.

पंचायत रजिस्टर में पत्नी की जगह लिखवाया प्रेमिका का नाम

Wed, 23 Dec 2015 10:07 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
a person enter his lover name in panchayat register.

एक शख्स ने अपनी पत्नी का नाम पंचायत के परिवार रजिस्टर से कटवाकर उसकी जगह अपनी प्रेमिका का नाम दर्ज करवा दिया। ये काम पंचायत सचिव से मिलकर किया गया। मामला हिमाचल के कुल्लू का है। यहां आउटर सिराज निरमंड में पंचायत सचिव से मिलकर परिवार रजिस्टर से पत्नी का नाम कटवाकर प्रेमिका का नाम दर्ज करवाने का अजब मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक निरमंड थाना में पंचायत में दर्ज फर्जी नामों को लेकर केस दर्ज किया गया है। शनाह गांव निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीस साल पहले उसकी शादी शनाह गांव निवासी पूर्णचंद से हुई है।

विज्ञापन

प्रेमिका की खातिर किया फर्जीवाड़ा

a person enter his lover name in panchayat register.

हिंदू रीति रिवाज से शादी होने के बाद बाकायदा पंचायत में उसका नाम दर्ज कराया गया, लेकिन पिछले दिनों उसके पति ने पराई औरत के प्यार में पंचायत से उसका नाम हटवा दिया है और साथ ही दूसरी औरत का नाम पंचायत रिकार्ड में दर्ज करवा दिया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह पंचायत सचिव से मिलकर की गई हेराफेरी का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचायत से रिकार्ड लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उन्होंने इस केस के सिलसिले में आरोपी पति और पंचायत सचिव की गिरफ्तारी से इनकार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed