फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A path will be constructed from the city's Cart Road to the Lower Bazaar vegetable market.

Shimla News: शहर के कार्ट रोड से लोअर बाजार सब्जी मंडी तक बनेगा रास्ता

Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A path will be constructed from the city's Cart Road to the Lower Bazaar vegetable market.
सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद मंडी तक सब्जियां और फल पहुंचाने में हो रही दिक्कत, अब राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

व्यावसायिक परिसर के पहले चरण का कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सूजी लाइन क्षेत्र में नगर निगम के व्यावसायिक परिसर प्रोजेक्ट का काम शुरू होने के साथ ही लोअर बाजार सब्जी मंडी के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जा रहा है।

कार्ट रोड से सब्जी मंडी तक पहुंचने के लिए लोक निर्माण विभाग दो मीटर चौड़ा पैदल मार्ग बना रहा है। कार्ट रोड से सदर थाने की ओर जाने वाले पैदल रास्ते के साथ लोहे की सीढ़ियों का निर्माण शुरू कर दिया है। अब तक करीब 100 सीढ़ियां बनाई जा चुकी हैं। इस रास्ते से भविष्य में सब्जी मंडी तक मजदूर फल और सब्जियां पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा रोजाना ताजी सब्जियां खरीदने के लिए मंडी आने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से आवाजाही करनी होगी। प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत करीब 330 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण के लिए कार्ट रोड के साथ मशीनों से जमीन की कटिंग का काम शुरू कर दिया है। फाउंडेशन तैयार होने के बाद सब्जी मंडी मैदान तक जाने वाली सड़क को पूरी तरह बंद किया जाना है। अभी यह सड़क परिसर के कार्य के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा वाहनों की आवाजाही बाधित है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण स्थल से गुजरने वाली सड़क और खोदाई वाली जगह से होकर मजदूरों तथा आम लोगों की आवाजाही जारी रखी है।
विज्ञापन


लोअर बाजार सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों से फल तथा सब्जियां लाई जाती हैं। रोजाना पांच से सात ट्रक सब्जियों और फलों के उतारे जाते हैं। सुबह के समय मंडी में फल और सब्जियों की बोली लगाई जाती है। इसके बाद यहां से शहर और उपनगरों की दुकानों के लिए फल तथा सब्जियां भेजी जाती हैं।सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद से मजदूर पीठ पर फल और सब्जियां ढोकर मंडी तक पहुंचा रहे हैं। वहां से सामान कार्ट रोड तक लाया जाता है, जहां से इसे उपनगरों की दुकानों तक पहुंचाया जाता है। मंडी में रोजाना हजारों लोग सस्ती और ताजी सब्जियां खरीदने भी आते हैं। सूजी लाइन और सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होने के बाद अब फल और सब्जियां मजदूरों की पीठ पर ही मंडी तक पहुंचाई जाएंगी। निर्माण स्थल से होकर आवाजाही में जोखिम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग एक किनारे से सुरक्षित रास्ता तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षित रास्ते का कार्य जल्द होगा पूरा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि सूजी लाइन और लोअर बाजार सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। ऐसे में निर्माण स्थल से आम लोगों की आवाजाही जारी रखना जोखिम भरा होगा। इसे देखते हुए विभाग कार्ट रोड से सब्जी मंडी तक सीढ़ियों और पैदल रास्ते का निर्माण करवा रहा है। उन्होंने कहा कि यह काम जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार सब्जी मंडी मैदान तक जाने वाली सड़क से आवाजाही बंद की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article