{"_id":"13fa86caf351a90f8fc3c2219f36869a","slug":"a-owl-caught-in-kite-string-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग की डोर में फंसा उल्लू, 3 घंटे बाद छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग की डोर में फंसा उल्लू, 3 घंटे बाद छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के स्थानीय आईटीआई के पास सफेदे के पेड़ में उलझी चाइना डोर में अचानक एक उल्लू फंस गया। काफी मशक्कत के बाद जब बुरी तरह से फंसा उल्लू बार-बार कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकला तो स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना दमकल एवं वन विभाग को दी।
विज्ञापन
लगभग तीन घंटे बाद स्थानीय युवक राजेश एवं मिथुन ने पेड़ पर चढ़कर उल्लू को बचाया। मंगलवार सुबह एक उल्लू पेड़ में उलझी चाइना डोर में फंस गया। इस पर वार्ड दो के युवक लवीश, अनूप और कालू की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना दमकल एवं वन विभाग को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची विभागीय टीमों ने पेड़ पर सीढ़ी लगाकर उल्लू को उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई भी उल्लू को निकालने में सफल नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान स्थानीय तालाब के पास काम कर रहे दो युवक राजेश एवं मिथुन ने विभागीय टीमों की मदद से उल्लू को बचा लिया।
विज्ञापन
दमकल टीम में एसएफओ रोशन सिंह, चालक राजीव कुमार, लीडिंग फायरमैन कर्मचंद, वन विभाग की टीम में रोहित, पवन, प्रेम, संजीव एवं कपिल मौजूद रहे। इसके बाद उल्लू को वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ ले गए। उधर, वन विभाग के आरओ राजेश कुमार ने बताया कि उल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।