फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A glimpse of Mandi's Luddi dance will be seen in the Republic Day parade

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी मंडी के लुड्डी नृत्य की झलक

Mon, 12 Dec 2022 10:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Dec 2022 10:58 PM IST
सार

 पहली बार यह मौका 1989 में मांडव्य कला मंच के कलाकार कुलदीप गुलेरिया और शकुंतला शर्मा को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से मिला था। तब से अब तक मंडी से किसी भी संस्था या कलाकार को गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने का मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन
A glimpse of Mandi's Luddi dance will be seen in the Republic Day parade
लुड्डी नृत्य व कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में मंडी की लुड्डी की झलक दिखेगी। 34 साल बाद यह मौका मिलने जा रहा है। पहली बार यह मौका 1989 में मांडव्य कला मंच के कलाकार कुलदीप गुलेरिया और शकुंतला शर्मा को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से मिला था। तब से अब तक मंडी से किसी भी संस्था या कलाकार को गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने का मौका नहीं मिला है। बेहतर प्रस्तुति के लिए मांडव्य कला मंच के लोक कलाकार इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से कला ग्राम मनीमाजरा चंडीगढ़ में 9-10 दिसंबर को नृत्य उत्सव वंदेमातरम् कार्यक्रम करवाया गया।

विज्ञापन


इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ राज्यों से लगभग 300 से ज्यादा सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में मांडव्य कला मंच मंडी की ओर से लुड्डी की प्रस्तुति के साथ स्टेट, जोन और इंटर प्रतियोगिता की बाधा को पार किया। कला मंच के संस्थापक सदस्य एवं संस्कृति कर्मी कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि अब 20 दिसंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 के लिए मंच के कलाकारों का चयन हुआ है। जिसके बाद यह गणतंत्र दिवस परेड 2023 में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान होगा। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिल गुलेरिया ने कहा कि यह गौरव की बात है कि मंडी के लुड्डी नृत्य को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed