फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A dozen officers of NIT Hamirpur removed for their post

एनआईटी हमीरपुर के एक दर्जन अधिकारियों को पद से हटाया

Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

  • पूर्व रजिस्ट्रार और डीन संकाय कल्याण को तीन वर्ष के लिए प्रशासनिक पद से हटाया
  •  बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में भेजी रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
  • एक अधिकारी को भी फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र जारी 

विज्ञापन
A dozen officers of NIT Hamirpur removed for their post
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में निदेशक को बर्खास्त करने के बाद सोमवार को करीब एक दर्जन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। पूर्व निदेशक प्रो. विनोद यादव के कार्यकाल में सेवाएं दे चुके रजिस्ट्रार और डीन संकाय कल्याण को संस्थान ने तीन वर्ष के लिए प्रशासनिक पद से हटा दिया है। इसके साथ ही एचओडी समेत नौ अन्य अधिकारियों को भी आगामी एक वर्ष के लिए प्रशासनिक कार्यों से हटाया है। पूर्व में कुलसचिव रहे संस्थान के एक अधिकारी को भी फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


एनआईटी ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी (तथ्यान्वेषी) की रिपोर्ट को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और पूर्व निदेशक प्रो. विनोद यादव के मूल संस्थान एनआईटी प्रयागराज के निदेशक को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वर्ष 2017 से 2018 के दौरान प्रो. विनोद यादव के समय एनआईटी हमीरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां हुई थीं। इन भर्तियों में नियमों की अवहेलना हुई। इस मामले की शिकायत शिक्षा मंत्रालय और एनआईटी चेयरमैन को की गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद एनआईटी के निदेशक प्रो. विनोद यादव को मंत्रालय ने बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन को इस मामले में आगामी जांच का जिम्मा सौंपा था। इसके साथ ही संस्थान ने अपने स्तर पर तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर भर्ती अनियमितता मामले में शामिल रहे अधिकारियों की जांच करवाई। इस कमेटी ने बीते माह ही जांच पूरी कर बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें करीब एक दर्जन अधिकारियों की इस मामले में संलिप्तता बताई गई। संस्थान ने बीओजी की रिपोर्ट के आधार पर एक दर्जन अधिकारियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि बीओजी ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर करीब एक दर्जन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। सोमवार को इस मामले में पूर्व रजिस्ट्रार, डीन संकाय कल्याण, नौ अन्य अधिकारियों (एचओडी) को प्रशासनिक कार्यों से हटा दिया है जबकि एक अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय और एनआईटी प्रयागराज के निदेशक को भी रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेज दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed