फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A chaos scam of five lakhs in Sultanpur post office, case will be registered after investigation

Kullu News: सुल्तानपुर डाकघर में पांच लाख का गड़बड़झाला, विभागीय जांच में खुलासा

Wed, 17 Jan 2024 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

कुल्लू जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर स्थित डाकघर में पांच लाख रुपये की राशि के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यहां तैनात महिला कर्मचारी को हटा दिया है।

विज्ञापन
A chaos scam of five lakhs in Sultanpur post office, case will be registered after investigation
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर स्थित डाकघर में लाखों का गड़बड़झाला सामने आया है। अभी तक की जांच में पांच लाख की राशि के गबन होने का खुलासा हुआ है। बुधवार को मामले में विभागीय जांच जारी रही। वहीं, जांच में कोई बाधा न आए, इसलिए यहां तैनात महिला सब पोस्टमास्टर को हटा दिया है। वहीं, डाक विभाग ने सभी खाता धारकों को अपनी पासबुक के साथ बुलाकर उनके खातों को निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती दौर में करीब पांच लाख की राशि का गबन पाया गया है।

विज्ञापन


यह राशि अभी और भी बढ़ सकती है और अगले दो से तीन दिन में इसका पूरा खुलासा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि लोगों के बचत खाता राशि के अलावा सुकन्या योजना, आरडी सहित कई योजनाओं के तहत सुल्तानुपर डाकघर में राशि को जमा कर रखा था लेकिन अब गड़बड़झाला सामने आने से खाता धारकों की चिंता बढ़ गई है। मामला 12 जनवरी को सामने आया, जब सुल्तानपुर डाकघर में जमा राशि को जमा किया जा रहा था लेकिन रकम रिकॉर्ड के साथ मिलान नहीं हुई और कम पाई गई। बाद में अधिकारियों ने जब फिर से गणना की तो रकम कम थी। इसके बाद डाक विभाग हरकत में आया और यहां तैनात महिला कर्मचारी को हटा दिया जिसे मुख्य डाकघर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय डाक विभाग की टीम सुल्तानुपर डाकघर में दो दिन से जांच कर रही है और लोग अपनी पासबुक लेकर पहुंच रहे हैं। कुल्लू डाक विभाग के मुख्य डाकपाल यादवेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक हुई जांच में पांच लाख का घपला सामने आया है। लोगों के खाते चेक किए जा रहे हैं और यह आंकड़ा आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसकी पूरी जांच होगी। कहा कि जांच पूरी होने के बाद पुलिस में भी मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed