फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A brass statue of Lord Ram will be installed in Raj Bhawan Shimla it took three months to make it

Ram Murti: राजभवन शिमला में स्थापित होगी पीतल से तैयार श्रीराम की मूर्ति, बनाने में लगे तीन महीने

Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राजभवन शिमला में भगवान श्रीराम की 120 किलो की मूर्ति स्थापित होगी। श्रीराम की मूर्ति बनाने पर करीब तीन लाख रुपये का खर्च आया है।

विज्ञापन
A brass statue of Lord Ram will be installed in Raj Bhawan Shimla it took three months to make it
पीतल से तैयार श्रीराम की मूर्ति के साथ कारीगर गौरव आनंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजभवन शिमला में भगवान श्रीराम की 120 किलो की मूर्ति स्थापित होगी। चंबा के कारीगर गौरव आनंद ने राजभवन शिमला से मिले ऑर्डर पर इसे तैयार किया है। मूर्ति तैयार करने में कारीगर को तीन माह का समय लगा है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जब यह मूर्ति देखी तो वह गदगद हो उठे। उन्होंने आनंद को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। गौरव ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवार, सहयोगी कारीगरों और जिलावासियों को दिया है।

विज्ञापन


गौरव आनंद ने बताया कि श्रीराम की मूर्ति बनाने पर करीब तीन लाख रुपये का खर्च आया है। कारीगर ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के समीप ही उनकी छोटी सी दुकान है। बताया कि मूर्ति बनाने में उनके अलावा सुरेश, विजय और भोला का भी योगदान रहा है। मेटल क्रॉफ्ट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। चंबा थाल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए मेटल के कारीगर दिन-रात मेहनत करते हैं।
विज्ञापन


बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंबा थाल भेंट किया जा चुका है। मूर्तिकला को पिछले 20 सालों से अपना रोजगार का जरिया बनाए गौरव का कहना है कि वह उनका पुश्तैनी काम है। इसे वह पिछले काफी सालों से कर रहे हैं। हालांकि इस काम में बड़ी मेहनत है। मूर्तियों सहित थाल को बनाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यह थाल शादियों, रिटायरमेंट जैसे कार्यक्रमों में बतौर उपहार दिया जाता है। चंबा थाल के लिए उन्हें विदेशों सहित देशभर से ऑर्डर मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed