फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A bear fell into a water tank under construction in Chaura village of Kinnaur.

VIDEO: किन्नौर के चौरा गांव में निर्माणाधीन पानी के टैंक में दो घंटों तक फंसा रहा भालू

Mon, 01 Dec 2025 12:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 12:54 PM IST
सार

 किन्नौर के चौरा गांव में निर्माणाधीन पानी के टैंक में एक भालू गिर गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने भालू को देखा।

विज्ञापन
A bear fell into a water tank under construction in Chaura village of Kinnaur.
चौरा गांव में निर्माणाधीन पानी के टैंक में गिरा भालू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के चौरा में पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के नजदीक नाबार्ड के तहत बनाए जा रहे टैंक में भालू गिर गया। जब मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए तो भालू घबराकर स्वयं ही कूदकर टैंक से बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया। लोगों के सामने भालू करीब दो घंटे टैंक में फंसा रहा। टैंक में फंसे भालू को सोमवार सुबह नेपाली मूल के रमेश कुमार ने देखा। उसने इसकी सूचना चौरा के स्थानीय ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने चौरा के बीट वन रक्षक को दी।

विज्ञापन


इस बीच भालू टैंक से बाहर निकले का प्रयास करता रहा। भालू देखने में व्यस्क लग रहा था। उसकी आयु डेढ़ से दो साल के बीच थी। कुछ देर में मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों के शोर से घबराया भालू टैंक से निकलने का प्रयास करता रहा। इसके बाद करीब दो घंटे बाद भालू खुद ही टैंक से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद दरैक भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक भालू जंगल में चला गया था।। वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद दरैक ने बताया कि वन विभाग के टीम के पहुंचने से पहले ही भालू टैंक से बाहर निकल कर सुरक्षित जंगल की तरफ निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed