{"_id":"6a1ac9050b7f65bcdb003068","slug":"a-101-year-old-father-a-76-year-old-son-and-a-47-year-old-grandson-cast-their-votes-together-shimla-news-c-19-sml1002-729905-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 101 वर्ष के पिता, 76 वर्ष के बेटे और \n47 वर्ष के पोते ने एकसाथ डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 101 वर्ष के पिता, 76 वर्ष के बेटे और 47 वर्ष के पोते ने एकसाथ डाले वोट
विज्ञापन
खड़ाहन वार्ड में 24 साल के पड़पोते ने भी साथ में किया मतदान
शतकवीरों ने मतदान कर पेश की मिसाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव में शनिवार को युवाओं के साथ सैकड़ों बुजुर्गों ने भी मतदान किया। इनमें सौ साल से ज्यादा उम्र के कई बुजुर्ग भी वोट डालने पैदल मतदान केंद्र पहुंचे।
जिले के रामपुर के खड़ाहन वार्ड में शनिवार सुबह चार पीढ़ियां एक साथ मतदान करने पहुंची। मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने इनकी सराहना की। यहां 101 साल के पदमदास अपने बेटे 76 वर्षीय केवल राम, 47 वर्षीय पोते महेंद्र सिंह और 24 साल के पड़पोते दीपक मेहता के साथ वोट डालने पहुंचे थे। जिला के अन्य मतदान केंद्रों पर भी सुबह से ही युवाओं के साथ बुजुर्ग भी पैदल वोट डालने पहुंचे। बुजुर्गों का कहना था कि विकास के लिए वोट डालना जरूरी है।
शतकवीरों ने किया मतदान
सभी को डालना चाहिए वोट
रोहड़ू की ब्रासली पंचायत की 110 वर्षीय सुरतू देवी भी परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंची थी। वोट डालने के बाद सुरतू देवी ने कहा कि वह हर चुनाव में वोट डालती आई है। सभी को वोट डालना चाहिए।
विज्ञापन
गांव वार्ड में 100 साल की रेस्मू ने भी वोट डाला। यहां फूल मालाएं पहनाकर इनका स्वागत भी किया गया। रेस्मू ने कहा कि हर चुनाव में वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना जरूरी है।
प्राइमरी स्कूल दलगांव में बने मतदान केंद्र पर 105 साल के ठाकुर दास ने भी वोट डाला। लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे ठाकुर दास ने कहा कि चुनाव के पर्व है। इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए।
दरकाली पंचायत के कुखी गांव की रहने वाली 110 वर्षीय कुमदासी ने भी मतदान किया। गांव के विकास के लिए वोट डालना जरूरी है। चुनाव में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।