फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   9700 meritorious students will get laptops this week in himachal

9700 मेधावियों का इंतजार खत्म, इसी सप्ताह मिलेंगे लैपटॉप

Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
9700 meritorious students will get laptops this week in himachal
सांकेतिक तस्वीर

दो वर्षों से लैपटॉप के इंतजार में बैठे प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावियों को इसी सप्ताह से लैपटॉप मिलना शुरू हो जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2017-18 के मेधावियों के इंतजार को खत्म करते हुए सरकार ने लैपटॉप आवंटन को हरी झंडी दे दी है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ बैठक के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने स्तर पर लैपटॉप आवंटन के निर्देश दे दिए हैं। जिला अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों से लैपटॉप आवंटन का विकल्प भी दिया गया है।

विज्ञापन


अफसरशाही की लेटलतीफी के चलते शैक्षणिक सत्र 2017-18 के मेधावियों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिले हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। देरी से जागी अफसरशाही की कार्यप्रणाली के चलते लैपटॉप की टेंडर प्रक्रिया भी सवालों में घिरी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। सभी दिक्कतों को दूर करते हुए अब लैपटॉप की सप्लाई जिलों में पहुंचा दी गई है। संभावित है कि दो से तीन दिनों के भीतर जिला उपनिदेशक अपने स्तर पर लैपटॉप का आवंटन शुरू कर देंगे। सभी जिला अधिकारियों को शिक्षा निदेशालय ने स्कूल और कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों की सूची भी भेज दी है। 9700 मेधावियों में 8800 दसवीं व जमा दो कक्षा, 900 कॉलेज के विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों में मौसम साफ होने के बाद मिलेगी सप्लाई

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लैपटॉप की सप्लाई मौसम साफ होने के बाद की जाएगी। प्रदेश में जारी बारिश और बर्फबारी के चलते अभी सप्लाई नहीं भेजने को कहा है। शेष दस जिलों में सप्लाई पहुंचा दी गई है।

2018-19 के मेधावियों के लिए शिक्षा विभाग खुद खरीदेगा लैपटॉप
शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अब लैपटॉप की खरीद शिक्षा विभाग स्वयं करेगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। विभाग जैम पोर्टल के माध्यम से लैपटॉप की खरीद करेगा। विभाग ने 2017-18 की खरीद प्रक्रिया विवादित होने के चलते राज्य इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन के माध्यम से खरीद नहीं करने का फैसला भी लिया है। उधर, शिक्षा विभाग के लिए बीते कुछ सालों से लैपटॉप की खरीद कर रहे इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ने नाता टूटने पर लैपटॉप की चयन कमेटी में शामिल होने से इंकार कर दिया है। कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि वे स्वयं भी टेंडर प्रक्रिया में भाग लेंगे। ऐसे में चयन कमेटी में शामिल नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed