फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पेयजल कंपनी के कर्मचारियों का तनख्वाह लेने से इंकार

पेयजल कंपनी के कर्मियों का तनख्वाह लेने से इंकार, चेक से तनख्वाह देने का विरोध

Sun, 19 May 2019 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
पेयजल कंपनी के कर्मचारियों का तनख्वाह लेने से इंकार
सांकेतिक तस्वीर

शहर में पेयजल व्यवस्था संभाल रही शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी में कर्मचारियों की तनख्वाह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के 180 कर्मचारियों ने अप्रैल की तनख्वाह लेने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी उन्हें चेक के माध्यम से तनख्वाह दे रही है, जो उन्हें मंजूर नहीं। इन्हें ट्रेजरी के माध्यम से तनख्वाह चाहिए।

विज्ञापन


कंपनी में ज्यादातर कर्मचारी आईपीएच विभाग से लिए हैं। इनमें कुछेक पेयजल व्यवस्था संभाल रहे हैं जबकि कई सीवरेज व्यवस्था। पहले इन्हें ट्रेजरी के माध्यम से तनख्वाह मिलती थी। लेकिन जैसे ही सरकार ने कंपनी का गठन किया, इन कर्मचारियों को कंपनी के बैंक खाते से तनख्वाह जारी होने लगी। इसका कर्मचारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन


कर्मचारी कह रहे हैं कि कंपनी उन्हें चेक से तनख्वाह दे रही है, जो सही नहीं। पिछले महीने कई कर्मचारियों ने लिखित शिकायत देकर मई से तनख्वाह लेने से इंकार कर दिया। इस महीने जब इन कर्मचारियों को तनख्वाह जारी होने लगी तो इन्होंने लेने से मना कर दिया। कर्मचारियों की तनख्वाह संबंधी मामला अब सरकार के पास पहुंच गया है। लेकिन चुनाव में व्यस्त सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को भेजा मामला : कंपनी
पेयजल कंपनी ने इन कर्मचारियों की मांग को सरकार के पास भेज दिया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल का कहना है कि कंपनी में शामिल होने के बावजूद कर्मचारियों की तनख्वाह या बाकी वित्तीय लाभ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कर्मचारियों को यह बताया भी जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मी ट्रेजरी से तनख्वाह की मांग कर रहे हैं। सरकार से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही इस पर कुछ फैसला हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed