{"_id":"5c7abed9bdec22738f520d57","slug":"91551548121-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-सुन्नी रूट पर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-सुन्नी रूट पर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-सुन्नी रूट पर भी होगा इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल
राजधानी और शिमला-सोलन, शिमला-धामी रूट पर कामयाब रहने के बाद अब सुन्नी जाएगी इलेक्ट्रिक बस
3 से 7 मार्च तक के लिए बस का ट्रायल शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की पहली इलेक्ट्रिक बस मंगलवार को ट्रायल के लिए शिमला-सुन्नी-शिमला रूट पर रवाना होगी। शिमला-सोलन और शिमला-धामी रूट पर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल रहा है। शनिवार को एचआरटीसी प्रबंधन ने 3 से 7 मार्च तक के लिए इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शेड्यूल जारी किया।
रविवार को इलेक्ट्रिक बस ढली आईबीएसटी वाया मैहली और मल्याणा रूट पर रवाना होगी। सोमवार को बस ढली-सोलन ढली रूट पर रवाना होगी। मंगलवार को शिमला-सुन्नी-शिमला रूट पर बस चलाई जाएगी। बुधवार को शिमला शहर में इनर सुर्कलर रोड पर क्लॉक वाइज ढली, संजौली, छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार से संजौली होते हुए ढली रूट पर चलाई जाएगी। वीरवार को शिमला शहर के इनर सर्कुलर रोड एंटी क्लॉक वाइज ढली, संजौली, लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड, छोटा शिमला से संजौली होते हुए ढली रूट पर संचालित होगी।
शिमला-सुन्नी-शिमला रूट पर होगा ट्रायल : नेगी
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने कहा कि शिमला-धामी और शिमला-सोलन रूट पर इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल होने के बाद मंगलवार को बस शिमला-सुन्नी-शिमला रूट पर रवाना की जाएगी। 6 और 7 मार्च को शहर के इनर सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
मौसम अनुकूल होते ही शिमला-ठियोग रूट पर भी ट्रायल
शहर की पहली इलेक्ट्रिक बस का शिमला-ठियोग रूट पर भी ट्रायल करने की तैयारी है। मौसम अनुकूल होने के बाद एचआरटीसी शिमला से छराबड़ा, कुफरी, फागू होते हुए ठियोग तक इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल करेगा। बार-बार हो रही बर्फबारी के चलते कुफरी और फागू के बीच सड़क खराब होने के कारण ठियोग रूट पर अब तक ट्रायल नहीं हो पाया है।