फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जनता कर रही थी पानी का इंतजार सीवरेज से लबालब भर गई टंकियां

MC SHIMLA: जनता कर रही थी पानी का इंतजार सीवरेज से लबालब भर गई टंकियां

Fri, 25 May 2018 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 25 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
जनता कर रही थी पानी का इंतजार सीवरेज से लबालब भर गई टंकियां
नगर निगम एक बार फिर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ पर उतर आया है। लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी की सप्लाई देने में फेल रहने के बाद निगम अब घरों में पानी के स्थान पर सीवरेज की सप्लाई दे रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी के कनलोग वार्ड में शांडिल निवास के पास की परिवारों को पानी की जगह सीवरेज की सप्लाई दे दी गई। रात भर टंकियों में सीवरेज भरता रहा और सुबह तक टंकियां लबालब भर गईं।
विज्ञापन


पानी की जगह सीवेज की सप्लाई का पता लोगों को तब लगा जब उन्होंने रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए घरों में लगे नल खोले। इतनी बड़ी चूक के बाद सूचना मिलने के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट, पार्षद ब्रिज सूद, कमिश्नर रोहित जमवाल और निगम अभियंता विजय गुप्ता ने मौके का दौरा करने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों और अफसरशाही की इस लापरवाही से कनलोग के लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि साफ पानी पिलाने तो दूर नगर निगम ने घरों की टंकियां सीवरेज से भर दी। ऐसे नगर निगम को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए और अफसर सस्पेंड किए जाने चाहिए।

लोगों ने फोन पर दी सूचना : पार्षद
कनलोग वार्ड से पार्षद ब्रिज सूद ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि लोअर कनलोग के शांडिल निवास इलाके में पानी की लाइन में सीवरेज की सप्लाई हो रही है। तुरंत नगर निगम जल शाखा के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और सप्लाई बंद करवाई गई। वीरवार को नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।

बदबू फैली तब पता चला टंकी में सीवेज है : बुद्धि सिंह
कनलोग वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बुद्धि सिंह ने बताया कि उनके घर की टंकियों में भी पानी की जगह सीवेज भर गया। आसपास के चार पांच मकानोें में भी पानी की टंकियां सीवरेज से भर गईं। पब्लिक टैप में भी सीवरेज आया। यहां पानी की पुरानी लाइन में सीवरेज आया है। सालों पहले बिछाई गई यह लाइन खराब हो चुकी है बावजूद इसके पाइप लाइन बदलने की जहमत नहीं उठाई गई। गंदे पानी की सप्लाई से लोगों के बीमार होने का खतरा है।

बेटी ने नल खोला तो पूरे घर में फैल गई बदबू : सुनीता
स्थानीय निवासी सुनीता शांडिल ने बताया कि घर में पानी की डायरेक्ट सप्लाई के दो नल हैं। एक घर के बाहर और एक घर के अंदर है। बेटी ने करीब साढ़े पांच बजे जब घर के बाहर वाला नल खोला तो बदबूदार पानी की सप्लाई आई। इसके बाद घर के अंदर लगा नल खोला तो पूरे घर में बदबू फैल गई। छत पर लगी टंकियां गंदी होने से बच गई क्योंकि पानी ऊपर तक नहीं चढ़ा।

पूरे मोहल्ले में फैल गई सीवरेज की बदबू : कांता
शांडिल निवास में रहने वाली कांता शांडिल ने बताया कि पानी की लाइन में लगे मीटर के पास से नाली खोलने के बाद गंदगी बाहर निकाली। मोहल्ले में पूरे दिन सीवरेज की बदबू फैलती रही। नाक मुंह ढक कर लोगों को आवाजाही करनी पड़ी। नगर निगम नियमित तौर पर पानी की सप्लाई नहीं देता। पुरानी पाइप लाइन की वजह से गंदगी पानी में मिल गई। लोगों के बीमार होने का खतरा है।


बोतल बंद पानी में भी महसूस हो रही बदबू
सीवर वाले पानी की सप्लाई के बाद कनलोग के लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने तो वीरवार को पूरे दिन पानी ही नहीं पिया। लोगों ने बताया कि बोतल बंद पानी में भी बदबू महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed