फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   विधानसभा चुनाव के बीच गुपचुप शिमला पहुंचीं सोनिया

विधानसभा चुनाव के बीच गुपचुप शिमला पहुंचीं सोनिया

Thu, 26 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बीच गुपचुप शिमला पहुंचीं सोनिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुपचुप तरीके से शिमला पहुंच गईं। बेटी के मकान के निरीक्षण के बहाने वे हिमाचल के सियासी माहौल और समीकरणों को भांप रही हैं। सोनिया दिन भर छराबड़ा में वे प्रियंका गांधी वाड्रा के मकान को फ ाइनल टच देने के लिए वास्तुकारों को निर्देश देती रहीं। हालांकि, उनका ये निजी दौरा बताया जा रहा है। इसके बावजूद सोनिया गांधी प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों से भी चुनाव को लेकर बातचीत कर सकती हैं।

सोनिया गांधी वीरवार को अचानक छराबड़ा पहुंच गईं। सोनिया के शिमला पहुंचने की सूचना से प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज तक अनजान रहे। गुप्तचर एजेंसियों तक को इसकी सूचना नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि छराबड़ा में सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के मकान को जल्दी ही रहने लायक बना दिया जाएगा। वीरवार शाम को को सोनिया इसी मकान पर टहलती दिखीं। बाद में वे छराबड़ा स्थित पांच सितारा होटल में ठहरने को गईं। सूत्रों ने बताया कि इस बार सोनिया अकेली ही शिमला आई हैं। उनके साथ प्रियंका नहीं आईं। प्रियंका शुक्रवार को शिमला आ सकती हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed