{"_id":"59ea2cb94f1c1bec538b8583","slug":"91508519097-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी के बाद भी जलाए पटाखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी के बाद भी जलाए पटाखें
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट की रोक के बावजूद शिमला शहर में दिवाली की रात दस बजे के बाद भी पटाखे चले और आतिशबाजी की गई। हालांकि, शहर में जो लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे, पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर ऐसे 21 लोगों के चालान काटे हैं। वहीं अवैध तरीके से पटाखे बेचने पर चार दुकानदारों के खिलाफ केस बनाए गए हैं।
न्यायालय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए रात दस बजे के बाद पटाखे फोड़ने पर पाबंदी लगाई थी। विशेष तौर पर न्यायालय ने अस्पतालों के सौ मीटर के दायर में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण पाबंदी लगाई थी। बावजूद इसके कई लोगों ने न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया। कोर्ट के आदेशों के बाद से जिला प्रशासन की ओर से पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। संबंधित क्षेत्र के एसएचओ को यह जिम्मेवारी दी थी। मौके पर एसएचओ और स्टाफ फील्ड में उतरा। इन कर्मियों ने नियमों का उल्लघंन कर रहे लोगों के चालान काटे।
हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने की पूरी कोशिश
रात दस बजे के बाद पटाखे न फोड़ने को लेकर हाईकोर्ट के दिए आदेशों को लागू करने की पूरी कोशिश की गई है। पटाखे फोड़ने को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। एसएचओ की टीम को भी गश्त के लिए शहरों में भेजा गया था। वहीं जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया उनके चालान काटे हैं।
विज्ञापन
- रोहन चंद, उपायुक्त शिमला