{"_id":"59e63b254f1c1baf678b63e5","slug":"91508260645-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली के मुख्य बाजार में आग, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली के मुख्य बाजार में आग, बाल-बाल बचे बच्चे
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली उपनगर के मुख्य बाजार में सेंट नंबर दो राम दास भवन में मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक आग भड़की। सूचना मिलने पर छोटा शिमला और माल रोड से बचाव दल मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही पड़ोसियों ने आग को शांत कर दिया था। इस घटना में किचन की एक खिड़की जल गई थी।
माल रोड फायर स्टेशन आफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण भवन की सीढ़ियों में सिगरेट फेंकना बताया जा रहा है, जिससे लकड़ी के इस मकान में आग सुलग गई। भवन की दूसरी मंजिल में भड़की इस आग से मेहर सिंह ठाकुर के किचन की खिड़की जल गई। घटना के समय दो बच्चे अंदर थे, जिन्होंने धुआं उठने पर शोर मचाया तो पड़ोसियों की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया गया। छोटा शिमला और माल रोड स्टेशन के बचाव दल ने आग को पूरी तरह से शांत किया। यदि यह आग भड़क जाती तो इसकी चपेट में संजौली बाजार के कई भवन आते जिससे करोड़ों का नुकसान हो सकता था। कमरे में मौजूद बच्चों ने बताया कि कोई सीढ़ियों में आया था, उसके बाद ही यह आग भड़की। इससे संभावना जताई जा रही है कि वहां सिगरेट फेंकने से आग सुलग गई थी। आग भड़क जाती तो ये दोनों बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाते।