फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कांग्रेस की शिमला सीट पर तीन गुटों में घमासान

कांग्रेस की शिमला सीट पर तीन गुटों में घमासान

Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की शिमला सीट पर तीन गुटों में घमासान
चैतन्य ठाकुर
विज्ञापन

शिमला। शिमला सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हरीश जनारथा के लिए टिकट चाहते हैं तो आनंद शर्मा की पसंद कुलदीप राठौर हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हरभजन सिंह भज्जी के लिए अड़े हुए हैं। तीनों ही संभावित उम्मीदवारों के नाम पैनल में शामिल हैं। दिल्ली में चल रहे बैठकों के दौर में देर शाम तक इनमें से किसी भी एक प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हो पाया। क्योंकि तीनों में से कोई भी वरिष्ठ नेता किसी भी तरह के समझौते से तैयार नहीं है। इसी वजह से शिमला सीट पर पेंच फंस गया है।
आनंद शर्मा गुट का तर्क है कि शिमला शहर से उन्हें केवल एक टिकट चाहिए। वह है कुलदीप राठौर और वह किसी भी सूरत में दूसरा प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी और शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी की ओर से हरभजन सिंह भज्जी के लिए जोर-आजमाइश चल रही है। इनका तर्क है कि भज्जी से बेहतर उम्मीदवार नहीं हो सकता। क्योंकि यह पहले भी शिमला शहर से विधायक रह चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खेमे का तर्क है कि हरीश जनारथा ने बीते पांच साल में शहर के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। शिमला शहर में ऊपरी शिमला का अच्छा खासा वोट बैंक हैं जिसका कांग्रेस को शहर की सीट पर फायदा होगा। वीरभद्र सिंह ने बैठक में साफ कर दिया कि हरीश जनारथा से बेहतर दूसरा कोई उम्मीदवार शिमला शहर से नहीं हो सकता।
विज्ञापन

वहीं प्रत्याशी कुलदीप राठौर ने शिमला शहर के अलावा ठियोग विधानसभा क्षेत्र से भी आवेदन कर रखा है। ठियोग से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। अब देखना है कि इन दिग्गजों की लड़ाई में किसे टिकट मिलता है। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा में भी स्थिति साफ नहीं है। यहां सुरेश भारद्वाज, पूर्व राज्य सभा सांसद विमला कश्यप , मधु सूद, गणेश दत्त और संजय सूद टिकट की दौड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed