फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईआईएचएस में ओजोन का महत्व बताया

आईआईएचएस में ओजोन का महत्व बताया

Sat, 16 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
आईआईएचएस में ओजोन का महत्व बताया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान एवं अंत: विषय विभाग ने शनिवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया। इसमें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मनोज चौहान ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। आईआईएचएस के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार भट्ट ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि मनोज चौहान ने ओजोन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ओजोन दिवस के लिए तय विषय केयरिंग ऑल लाइफ अंडर द सन पर भी जानकारी दी। बताया कि धरती पर मौजूद हर जीव जंतु, वनस्पति और जीवन ओजोन लेयर के सुरक्षा घेरे के कारण ही संभव हो पाया है। मनोज चौहान ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मिलकर काम करने पर जोर दिया। कहा कि जितने भी प्राकृतिक संसाधन है, उनके प्रबंधन के बारे में शोध कार्य पर फोकस करने की जरूरत है।

उन्होंने आह्वान किया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर इस दिशा में शोध गतिविधियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं। ओजोन दिवस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। छात्रों के लिए वाद-विवाद, चर्चा का सेशन भी हुआ। इसमें ओजोन परत का महत्व, ओजोन परत का ह्रास, ओजोन परत कैसे बनती है, ओजोन परत को क्षय होने से कैसे बचाया या कम किया जा सकता है आदि पर चर्चा की गई। संस्थान के निदेशक प्रो. अरविंद भट्ट ने कहा कि सभी समान उद्देश्य रखने वाले सरकारी संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों मिलकर काम करने की जरूरत है। डॉ. रणधीर रांटा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पवन अत्री, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. पुष्पा ठाकुर, कुलदीप सिंह, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. विजय कुमार और सुनील जसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed