फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   91 percent people not in favor to change the name of shimla

शिमला का नाम श्यामला करने के हक में नहीं हैं 91 फीसदी लोग

Mon, 05 Nov 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
91 percent people not in favor to change the name of shimla

अंग्रेजी शासनकाल में देश की राजधानी रहे विश्व प्रसिद्ध शिमला शहर का नाम बदलकर श्यामला करने के विचार से ज्यादातर लोग सहमत नहीं हैं। ‘अमर उजाला’ की ओर से कराए गए ऑनलाइन पोल में 91 फीसदी लोगों ने शिमला शहर का नाम बदलने के विचार पर असहमति व्यक्त की है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की है कि नाम बदलने के बजाय सरकार को विकास पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के एक मंत्री ने शिमला का नाम बदलनेे की चर्चा छेड़ी तो इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। विपक्ष ने ही नहीं, बल्कि कई बुद्धिजीवियों ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा। आखिर सरकार इस मामले में बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन


इसी बीच अपने पाठकों से ‘अमर उजाला’ ने भी अमर उजाला डॉट कॉम के शिमला फेसबुक पेज पर ‘क्या शिमला का नाम बदलकर श्यामला करना चाहिए?’ सवाल पूछा। पोल को छह दिन के लिए चलाया गया। जवाब हां या नहीं में पूछा गया था। कुल 1500 लोगों ने पोल में हिस्सा लिया, जिनमें से 1300 (91 फीसदी) ने नहीं जबकि 127 (9 फीसदी) लोगों ने हां में जवाब दिया। दिलचस्प है कि इस पोल को ऑनलाइन देखने वाले की संख्या 26 हजार रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जानिए पूरा मामला
देश में शहरों के नाम बदलने की कवायद के बीच ऐतिहासिक शहर शिमला का नाम बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। शिमला का नाम बदलकर श्यामला करने को लेकर भी बाकायदा अभियान चला। विश्व हिंदू परिषद शिमला का नाम बदलने के लिए लंबे समय से सरकार से मांग कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार भी शिमला का नाम बदलने के पक्ष में नजर आए। सीएम जयराम ने इस मामले पर विचार करने की बात कही थी।

फेसबुक पर पाठकों ने ये दी प्रतिक्रियाएं
प्रवीण ने कमेंट किया कि सरकार जनता की जरूरतों की तरफ ध्यान दे, नाम बदलने में क्या रखा है। मुनीष कुमार ने कहा कि शिमला नाम सबसे बेहतर है। समीक्षा शर्मा ने कहा- ओल्ड इज गोल्ड। विजय सिंह और रजनी शर्मा ने कहा- शिमला का नाम नहीं बदला जाए।

रविकुमार दलित ने कहा कि जब हम अपने बुजुर्गों का नाम नहीं बदल सकते तो शिमला का क्यों। गोपाल रावत बोले-शहर के नाम बदलने में पैसा खर्च करने के बजाय सरकार को ये पैसा अन्य विकास कार्यों पर खर्च करना चाहिए। हवा सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला का नाम बदलने के पीछे एक तर्क  यह दिया जा रहा है कि इस नाम से गुलामी की बू आती है।

यदि ऐसा है तो शिमला के पास आज के समय स्वदेशी क्या है। सरकार जिस सचिवालय में बैठी है, उसमें एक-एक पत्थर ब्रिटिश प्रशासन का है। रिज और माल रोड ब्रिटिश प्रशासन ने बनाया है तो उसे तोड़ दें क्या। मुख्य पेयजल स्कीम ब्रिटिश समय की है। शिमला की ऐतिहासिकता समाप्त मत कीजिए।


नाम बदलने के समर्थन में ये लोग
डॉ. सुरेश कुमार कौशिक बोले जो लोग शिमला का नाम बदलने का विरोध करते हैं मैं उनसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या अगर उनके बुजुर्गों के नाम किसी ने बदल दिए हों तो क्या उनको असली नाम से पुकारना गलत है। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वैसे भी शिमला नाम के साथ-साथ प्रकृति के कारण प्रसिद्ध है। रेबल राजपूत ने कहा- नाम बदलों पर श्यामला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed