फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   90 percent seats filled in nursing colleges in himachal pradesh

प्रवेश परीक्षा की शर्त हटी: नर्सिंग कॉलेजों में 90 फीसदी सीटें फुल

Mon, 04 Apr 2022 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

प्रदेश के 31 नर्सिंग कॉलेज अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक से संबंधित हैं। इनमें अब तक 90 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। बीएससी नर्सिंग की करीब 1200 कुल सीटों में से इस राउंड में 650 सीटें भरी गई हैं।

विज्ञापन
90 percent seats filled in nursing colleges in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवेश परीक्षा की शर्त हटाने के बाद प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों में 90 प्रतिशत सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि, इससे पहले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पाई थीं। प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में सैकड़ों सीटें खाली बची थीं। बाद में प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के आग्रह पर विवि ने मॉपअप राउंड करवाया। इसके दाखिले 31 मार्च से लेकर अभी तक जारी हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान देखा गया कि इस राउंड में नर्सिंग की 90 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। प्रदेश के 31 नर्सिंग कॉलेज अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक से संबंधित हैं। इनमें अब तक 90 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। बता दें कि बीएससी नर्सिंग की करीब 1200 कुल सीटों में से इस राउंड में 650 सीटें भरी गई हैं। पोस्ट बेसिक बीएससी की 300 में से 250 सीटें और एमएससी की 170 में से 100 सीटें भर गई हैं। प्रवेश परीक्षा की शर्त खत्म होने के बाद बहुत से अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए हैं।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के दो सरकारी नर्सिंग कॉलेजों सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज शिमला और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्रवेश परीक्षा के जरिये ही सभी सीटें भर गई थीं। मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की शर्त खत्म होने के बाद बहुत सी खाली सीटें भर गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


दस प्रतिशत सीटें भरने के लिए 7 अप्रैल तक दाखिले
मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अब 10 प्रतिशत खाली बची सीटों के लिए स्टे वेकेंसी राउंड के दाखिलों की तिथि को सात अप्रैल तक बढ़ा दिया है। मॉपअप राउंड में कुल 90 प्रतिशत सीटें भर दी गई हैं। अब एक बार फिर से खाली बची दस प्रतिशत सीटों को भरने के लिए सात अप्रैल तक दाखिला लिया जा सकता है। इसमें प्रवेश परीक्षा की शर्त को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में कोई भी जमा दो बेस पर दाखिला ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed