फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 thousand DO letter approved from cm office in himachal pradesh

OMG! एक माह में सीएम ऑफिस से अप्रूव हुए इतने हजार तबादले, ये विभाग नंबर वन

Sat, 23 Sep 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Sep 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
9 thousand DO letter approved from cm office in himachal pradesh

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सरकारी कर्मचारियों के तबादले धड़ाधड़ हो रहे हैं। सरकार के पास रोजाना सैकड़ों की तादाद में तबादलों के लिए नेताओं के डीओ नोट पहुंच रहे हैं। सितंबर महीने में ही अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय से करीब नौ हजार डीओ लेटर स्वीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर स्वीकृति पत्र तबादलों के हैं। तबादला आदेश जारी करने के लिए इन्हें संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। तबादलों के मामले में शिक्षा विभाग पहले, स्वास्थ्य महकमा दूसरे एवं पीडब्ल्यूडी तीसरे नंबर पर है। शिक्षा निदेशालयों में रोजाना तबादलों के 70-90 एप्रूव्ड डीओ नोट पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

मंत्री-विधायकों और चेयरमैनों के सबसे ज्यादा नोट

9 thousand DO letter approved from cm office in himachal pradesh

हिमाचल में विधानसभा चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पूर्व कई कर्मचारी खुद की एडजस्टमेंट में जुट गए हैं। चुनावी माहौल में नेता भी धड़ाधड़ तबादलों के लिए डीओ नोट जारी दे रहे हैं। सीएम दफ्तर में अफसरों के पास तबादलों के लिए डीओ नोटों के ढेर लगे हैं।

सीएम ऑफिस से निदेशालय तक में तबादले कराने वालों की भीड़ जुट रही है। तबादलों के अलावा कर्मचारियों का एक वर्ग रिटायरमेंट के बाद पुनर्वास की जुगत में लगा है। पुनर्नियुक्ति के भी कई मामले सीएम कार्यालय में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे ज्यादा नोट मंत्रियों के हैं। उसके बाद विधायक और तीसरे नंबर पर निगम-बोर्डों के चेयरमैन हैं। 

साढ़े पांच लाख डीओ नोट स्वीकृत

9 thousand DO letter approved from cm office in himachal pradesh

मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय से अब तक करीब साढ़े पांच लाख डीओ नोट स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें तबादलों के अलावा नौकरी की सिफारिश, भूमि हस्तांतरण, स्टाफ नियुक्ति, भवन निर्माण, नए संस्थान खोलने जैसे जनहित के कार्य भी शामिल हैं।

ये होता है डीओ लेटर
डीओ लेटर यानी डेमी ऑफिशियल लेटर एक अर्ध शासकीय पत्र होता है। जिसे विधायक, मंत्री, अधिकारी जैसे अधिकृत व्यक्ति किसी विशेष परिस्थिति और महत्व के चलते जारी करते हैं।

डीओ लेटर को जारी करने वाला संबंधित मामले में व्यक्तिगत रुचि दर्शाकर मामले को विशेष प्राथमिकता देने को कहता है। हालांकि, इसे पूरी तरह से सरकारी पत्र नहीं माना जाता, लेकिन अर्ध शासकीय संज्ञा से इस पत्र को प्राथमिकता से लिया जाता है।

तबादले रूटीन प्रोसेस: चौहान
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि तीन साल बाद तबादले होना रूटीन प्रोसेस है। सरकार की ओर से जो डीओ नोट जारी हो रहे हैं वह तबादलों के ही नहीं बल्कि विकास कार्यों के भी हैं। हिमाचल में विकास कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों को करने के लिए भी डीओ नोट जारी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed