{"_id":"6238bf3f6bf6fb6bfb1d5c39","slug":"8th-class-student-comuttied-sucied-shimla-news-sml4032246184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से पगोग गांव में छाया मातम
एफएसएल की टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एक तेरह वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। इसने देर शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की। इस घटना से परिवार गम में डूबा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक घटना लक्कड़ बाजार क्षेत्र के पगोग गांव में पेश आई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शाम को घर के आंगन में अपने भाइयों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद वह कमरे में चली आई। देर शाम परिजनों ने जब कमरा खोला तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली। छात्रा ने लोहे की कुंडी से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। परिवार में वह सबसे छोटी थी, इससे बड़ा उसका 15 साल का भाई है। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। तफ्तीश जारी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।