फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   87 youth donated blood in the camp

Shimla News: शिविर में 87 युवाओं ने किया रक्तदान

Wed, 09 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
87 youth donated blood in the camp
शिमला। यूथ रेडक्राॅॅस सोसायटी ने हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में रेडक्राॅस के सहयोग से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 135 रक्तदाताओं में से 87 ने रक्तदान कर अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों का सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और इसके लाभ बताए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) एसएस जसवाल ने छात्र निकाय और रेडक्रॉस द्वारा किए सहयोग की सराहना की। चिकित्सा दल में डॉ. पायल, अर्चना, कुसुम ठाकुर, राजन भीमटा, सुनील और राकेश शामिल रहे। आयोजन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव सुरिंदर गौतम, सोसायटी के प्रशिक्षण समन्वयक वीरेंद्र बिष्ट, समन्वयक डॉ. रोहित शर्मा, युवा रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रोमिल चावला और महासचिव पारुल भल्ला ने योगदान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article