फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   86 KM Ropeway Proposal For Shimla to Parwanoo.

रोमांचक होगा शिमला का सफर, अब रोपवे से पहुंचें हिल्सक्वीन

Mon, 09 Jan 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jan 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
86 KM Ropeway Proposal For Shimla to Parwanoo.

हिल्सक्वीन शिमला आने वाले सैलानियों को अब हिमाचल के प्रवेश द्वार से ही हवा में पहाड़ों की सैर करवाते हुए शिमला तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने शिमला के सफर को और रोमांचक बनाने के लिए नए साल पर परिवहन के नए विकल्प देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू से लेकर राजधानी शिमला तक रोपवे बनाने की योजना है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने हाल ही में इस योजना के प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक भी कर ली है। केंद्र सरकार प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक सहायता देने को तैयार है।
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत रोपवे परवाणू से पहाड़ों से होते हुए 86 किलोमीटर दूर शिमला पहुंचाएगा। परवाणू के बाद धर्मपुर, बड़ोग, कंडाघाट और तारादेवी में रोपवे लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्वाइंटों पर बहुमंजिला पार्किंग स्टैंड और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। यहां सैकड़ों गाड़ियों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हिमाचली व्यंजनों के स्टाल के साथ-साथ यहां अन्य मनोरंजन के साधन व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के स्टाल भी स्थापित किए जाएंगे।

मदद को तैयार है केंद्र सरकार

86 KM Ropeway Proposal For Shimla to Parwanoo.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस औपचारिक प्रस्ताव पर खासे उत्साहित हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर प्रदेश सरकार इस पर आगे बढ़े तो वह भी हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं।

वित्त मंत्रालय भी इसमें योगदान देने को राजी हो जाएगा। शेष फंड को पीपीपी या किसी अन्य मोड से हिमाचल सरकार को जनरेट करना होगा। जल्द ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी इस संदर्भ पर चर्चा की जाएगी। जीएस बाली के मुताबिक परिवहन के नए विकल्पों के साथ टूरिज्म को और प्रोत्साहन दिया जा सकता है। प्रस्तावित रोपवे के बनने से पार्किंग, ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

शिमला में दो रोपवे निर्माणाधीन
राजधानी शिमला में रोपवे के दो प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोजेक्ट जोधा निवास से जाखू मंदिर तक बनाया जा रहा है। इसका निर्माण पूरा हो चुका है। इन दिनों ट्रायल चल रहा है। दूसरा रोपवे बाईपास क्रॉसिंग से लिफ्ट तक के लिए प्रस्तावित है। इसका निर्माण कार्य जारी है। बाईपास क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे रोपवे के साथ एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed