फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हैदराबाद नहीं जाना चाहते कुछ पार्षद

हैदराबाद जाने के मूड में नहीं कुछ पार्षद, अब सिर्फ भुवनेश्वर शहर का करेंगे दौरा

Sun, 17 Feb 2019 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Feb 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद नहीं जाना चाहते कुछ पार्षद

पेयजल कंपनी की ओर से करवाए जा रहे स्टडी टुअर का पार्षदों ने मजाक बना दिया है। पांच पार्षद ऐसे हैं जो हैदराबाद नहीं जाना चाहते। इनका तर्क है कि यह पहले हैदराबाद का दौरा कर चुके हैं। इन्हें हैदराबाद में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था देखने में दिलचस्पी नहीं। ऐसे में यह सीधे भुवनेश्वर ही पहुंचेंगे। पार्षदों का हैदराबाद दौरा 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


शिमला से 18 पार्षद और पांच अधिकारियों की टीम हैदराबाद रवाना होगी। यहां सीवरेज और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद सभी 26 फरवरी को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसी दौरान पांच अन्य पार्षद भी इनसे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, कुछेक पार्षद हैदराबाद नहीं जाने के पीछे निजी कारण बता रहे हैं। महापौर और उपमहापौर के अलावा नौ पार्षद इस पांच दिवसीय दौरे पर नहीं जाएंगे। इन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि यह एक स्टडी टुअर है। इसमें पार्षदों को सीवरेज और पेयजल व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 फरवरी को पेश होगा एमसी का बजट
नगर निगम का वार्षिक बजट इस बार 21 फरवरी को पेश किया जाएगा। महापौर कुसुम सदरेट ने बताया कि बजट सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर को टैक्स फ्री बजट देने का प्रयास किया जाएगा। कई नई घोषणाएं होंगी। इसी दिन शाम को ढाई बजे मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed