{"_id":"5c5db01ebdec220c1b13fbfd","slug":"81549643806-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई के निहारी में फंसी सीमा कॉलेज की 45 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई के निहारी में फंसी सीमा कॉलेज की 45 छात्राएं
Sat, 09 Feb 2019 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
डीसी अमित कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू के सीमा कॉलेज की छात्राओं का दल चंडीगढ़ से वापसी के वक्त शुक्रवार सुबह कोटखाई और खड़ापत्थर के बीच बर्फबारी में निहारी में फंस गया। छात्राएं पिकनिक ट्रिप पर चंडीगढ़ गईं थीं। छात्राओं के साथ गए ट्रिप इंचार्ज चंडीगढ़ में ही रुक गए थे। इंचार्ज के खिलाफ डीसी शिमला के आदेश पर थाना कोटखाई को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
छात्राओं की बस के निहारी में फंसने की सूचना डीसी अमित कश्यप को सुबह करीब सात बजे मिली। इसके बाद एसडीएम कुमारसैन चेतना और तहसीलदार राजेंद्र को मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ भेजा गया। मौके पर गए नायब तहसीलदार विपिन ने छात्राओं को सुरक्षित कोटखाई रेस्ट हाउस पहुंचाया। यहां उनके ब्रेकफास्ट और ठहरने की व्यवस्था की। रोहड़ू की सड़क के बहाल होने तक यह छात्राएं यही रुकेंगी। छात्राओं के साथ गए शिक्षक को शुक्रवार को ही बुला लिया गया था। इन्हीं की देखरेख में छात्राएं रेस्ट हाउस में ठहराई गईं हैं।
विज्ञापन
एसडीएम कुमारसेन चेतना ने उपायुक्त शिमला को दी रिपोर्ट में कहा है कि सभी छात्राएं सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। छात्राओं का यह दल रात को ही सोलन से दूसरे वैकल्पिक मार्ग से सैंज पहुंच गया था। सुबह पौने सात बजे यह बिना प्रशासन को सूचित किए रोहड़ू की ओर चल दिए। कोटखाई से आगे जाने पर खड़ापत्थर और कोटखाई के बीच निहारी में इनकी बस फंस गईं थीं।
विज्ञापन