{"_id":"5c55d2a8bdec2253970c41e3","slug":"81549128360-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसुम्पटी और मैहली में छह दिन लगतार लगेंगे पावर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसुम्पटी और मैहली में छह दिन लगतार लगेंगे पावर कट
Sun, 03 Feb 2019 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड टूटु के तहत मल्याणा में बन रहे 132 केबी सब स्टेशन के लिए संचार लाइन की सेगिंग का कार्य करवाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में आठ फरवरी तक दिन के समय पावर कट लगेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस मरम्मत कार्य के दौरान कसुम्पटी, कवारा, मैहली, पंथाघाटी, शकराला, मझार, ब्योलिया और चैली में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता वीके शर्मा ने बताया कि मल्याणा में 132 केबी सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
टुटू बाजार में आज लगेगा पावर कट
शिमला। विद्युत उपमंडल धामी के तहत 33केवी एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते मझठाई, टुटू और एचटी लाइन गिरब में रविवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल धामी पीसी हरनोट ने दी। बताया कि मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन