फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीएसपी रोहड़ू को सौंपा जांच का जिम्मा

गौवंश मामला: डीएसपी रोहड़ू की निगरानी में विशेष टीम गठित

Fri, 28 Dec 2018 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी रोहड़ू को सौंपा जांच का जिम्मा

जिला शिमला के रोहड़ू बाजार में घर की छत पर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद उपजे तनाव को शांत करने का दावा किया जा रहा है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वीरवार सुबह छह बजे प्रशासन के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर ली गई है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे माहौल खराब हो।

विज्ञापन


सुबह जिन लोगों ने कुछ दुकानों से सामान फेंका उनकी पहचान कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी रोहडू की निगरानी में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है जो इस पूरे प्रकरण की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिले के सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह उन जगहों पर निगरानी रखे, जहां एक समुदाय विशेष के लोग रह रहे हैं। प्रशासन ने उपद्रव को फैलने से रोकने के लिए कुछ संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर शांति का माहौल बनाए रखने की भी अपील की है। नेरवा में भी डीएसपी की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का दावा है कि समुदाय विशेष के लोग जिला प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा का इंतजाम से संतुष्ट हैं। उपायुक्त ने कहा कि सुबह ही मौके पर फोरेंसिक और पोस्टमार्टम टीम भेज दी गई थी। जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। रोहडू बाजार पूरा दिन आम दिन की तरह खुला रहा और गाड़ियों की आवाजाही होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed